सम्बंधित जानकारी
- आसाराम ने किया राजस्थान उच्च न्यायालय का रुख, पैरोल के लिए दूसरी बार पहुंचा
- Noida lift accident: लिफ्ट हादसे में 4 और श्रमिकों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 8 हुई
- बदला औरंगाबाद, उस्मानाबाद का नाम, महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
- इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, फिर से बांके बिहारी ट्रस्ट के नाम दर्ज होगी जमीन
- गुजरात में मंदिर से निकली शोभायात्रा पर पथराव, 3 पुलिसकर्मी समेत कुछ लोग घायल
शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेकलिया में FLN मेले का आयोजन
नालछा। शासन के आदेशानुसार शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेकलिया में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। मेले में नई शिक्षा नीति के बदलावों की बच्चों को जानकारी दी गई।
मेले में अध्यापक सुधीर कुमार बर्वे ने अतिथियों को मेले की जानकारी दी। उन्होंने शासन द्वारा मेले के उद्देश्यों और निपुण भारत अंतर्गत मिशन अंकुर में नई शिक्षा नीति के बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने नवाचार के माध्यम से अध्यापन कार्य के उद्देश्य को समझाया।
शुरुआत में राजेश शिंदे BRC नालछा ढाल पंचायत, सरपंच बलराम कटारे, कमलेश सर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा बसकन्या , दीतूकन्या, राजनंदनी, मनीषा, सूरज ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मोहन डावर ने काउंटर 1 पर बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से पंजीयन किया गया।
5वीं के बच्चों द्वारा पांच काउंटर- भाषा विकास, बौद्धिक विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कोना, लगाए गए। कक्षा 1 व 2 के बच्चों को अपने पालकों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड पूर्ण करवाए गए।
कार्यक्रम में रोचक व मनोरंजक तरीकों शिक्षकों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में किशोर चरपोटा, छोगालाल कटारे, सुनील गिरवाल, संजय ओसारी, अमर सिंह गिरवाल, देवकी बाई अन्य पालकों की उपस्थिति रही।
