sundarkand
✕

तमंचे पर डिस्को, बार बाला के ठुमकों के बीच चलीं दनादन गोलियां...

रांची के सुखदेवनगर इलाके में एक नेता के यहां ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। नाचने के लिए बार बालाएं भी मौजूद थीं। इन बार बालाओं के साथ लोगों ने न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि अपने तमंचे और बंदूकों से दनादन गोलियां भी चलाईं।

Updated: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (16:29 IST)
रांची। जिन घरों में बंदूकें, तमंचे होते हैं, वहां समय-समय पर उनका प्रदर्शन भी किया जाता है। अपनी धाक बनाने के लिए गोलियां भी दागी जाती हैं। शादी-समारोहों में इस तरह की घटनाएं आम होती हैं। 
 
ताजा मामले झारखंड की राजधानी रांची का है। रांची के सुखदेवनगर इलाके में एक नेता के यहां ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। नाचने के लिए बार बालाएं भी मौजूद थीं। इन बार बालाओं के साथ लोगों ने न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि अपने तमंचे और बंदूकों से दनादन गोलियां भी चलाईं। 
 
जानकारी के मुताबिक इस ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में कई नेता और जमीन कारोबारी शामिल थे। इस दौरान एक तरफ बंदूक के बैरल से निकल रही धुएं की गंध थी, वहीं बार बालाओं के ठुमकों का जादू भी हर किसी को मदमस्त कर रहा था। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को विकास महतो नामक व्यक्ति के पुत्र के जन्मदिन पार्टी थी। प्रशासन से अनुमति लिये बिना आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। 
 
उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में लाइंसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग के मामले लगातार आ रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से इनकी संख्‍या बढ़ ही रही है। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख