dharma sangrah
✕

MP: शादी समारोह में LCD पर दिखाया गया बाबा रामपाल का प्रवचन तो चल गई गोली

Updated: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (00:38 IST)
मंदसौर। जेल में बंद स्वयंभू बाबा रामपाल के प्रवचन का वीडियो यहां रविवार को एक शादी समारोह में एलसीडी स्क्रीन पर चलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
भानपुरा पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे भानपुरा निवासी हेमंत और कोटा निवासी सुनीता का विवाह समारोह यहां भेसोदा मंडी के भैरव गार्डन में हो रहा था, जिसमें करीब 400 लोग थे।

उन्होंने बताया कि समारोह में एलसीडी पर रामपाल के प्रवचन चल रहे थे, जिसका विरोध करने के लिए भेसोदा मंडी के करीब 15-16 लोग लाठियां-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि इसी बीच, शैलेन्द्र उर्फ चंदू मीणा नाम के व्यक्ति ने बंदूक चला दी, जिससे देवीलाल मीणा (55) घायल हो गया। मीणा भानपुरा थाना इलाके स्थित जमोनिया ग्राम का पूर्व सरपंच है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस ने कमल पाटीदार, ललित सुथार और मंगल नामक तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शैलेन्द्र फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक अभी जब्त नहीं हुई है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख