Daily Horoscope

नौकरी से निकाला तो युवक ने कंपनी के एचआर हेड को मारी गोली

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (07:38 IST)
गुरुग्राम। नौकरी से निकाले जाने से भड़के एक युवक ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर गुरुवार को यहां जापानी कंपनी मित्शुबा के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के प्रमुख को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब मित्शुबा के एचआर प्रमुख दिनेश शर्मा कार में आईएमटी मानेसर स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे।
 
गुरुग्राम पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया, 'एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोक पर शर्मा की कार को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके और गाड़ी तेज कर दी तो जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई गई। शर्मा को दो गोलियां लगी हैं।'
 
कुमार ने कहा कि हमलावर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। राहगीरों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और शर्मा को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
 
पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों जोगिन्दर और दयाचंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख