Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में 17 मंजिला इमारत में आग लगी, 4 लोगों की मौत, 21 घायल

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (22:29 IST)
मुंबई। मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक संभ्रांत आवासीय टॉवर की 12वीं मंजिल पर बुधवार को आग लगने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 17 मंजिला क्रिस्टल टॉवर से करीब 3 दर्जन लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार इस इमारत के पास अनिवार्य कब्जा प्रमाण-पत्र (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) नहीं था लेकिन करीब 58 फ्लैट मालिकों का इसमें कब्जा था। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि इमारत के बिल्डर और इसके 58 निवासियों को 2016 में नोटिस जारी किया गया था और 7 दिनों के अंदर इमारत खाली करने को कहा गया था लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई थी।
 
आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग ने बुधवार को एक बार फिर इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया और बिजली तथा पानी की आपूर्ति काटने की सिफारिश की। विभाग ने असुरक्षित इमारत में लोगों को रहने की अनुमति देने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी पुलिस से सिफारिश की है।
 
विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर मिली और करीब 3 घंटों के बाद इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित मंजिल पर मरम्मत कार्य चल रहा था लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण का पता उचित जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
 
दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि धुएं और गर्मी के कारण ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए और 30 से 35 लोगों को बचाया गया। बीएमसी ने बयान में कहा कि 1 बुजुर्ग महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बबलू शेख (36), शुभदा शेलके (62), अशोक संपत और संजीव नायर के रूप में हुई है।
 
एक दु:खी निवासी ने कहा कि मैंने जीवनभर की अपनी कमाई से इस इमारत में एक फ्लैट खरीदा था। अब कहा जा रहा है कि यह इमारत असुरक्षित है। यह काफी परेशान करने वाली बात है। इसमें हमारी क्या गलती है? मैं अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहां जाऊं? (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख