dharma sangrah
✕

बिहार में ट्रेन की बोगी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Updated: गुरुवार, 6 जून 2024 (23:41 IST)
Fire broke out in train bogie in Bihar : बिहार के किउल स्टेशन पहुंचने पर गुरुवार को एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना के कारण प्रभावित लाइन पर रात सात बजकर 45 मिनट पर परिचालन सामान्य हो गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
ALSO READ: ट्रेन के पहिए के पास ब्रेक ब्लॉक से निकला धुआं, हड़कंप
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि शाम पांच बजकर 24 मिनट पर गाड़ी संख्या 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस के किउल पहुंचने पर ट्रेन के बीच के एक बोगी में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया।
ALSO READ: पंजाब में ट्रेनों की टक्कर, 2 लोको पायलट हुए घायल
अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण प्रभावित लाइन पर रात सात बजकर 45 मिनट पर परिचालन सामान्य हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी और प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर निरीक्षण के लिए घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

अगला लेख