ramcharitmanas

JNU छात्रावास में लगी आग, छात्रों ने प्रशासन पर लगाया यह आरोप

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (21:51 IST)
JNU News : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के गोदावरी छात्रावास में आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक विद्युत उपकरण से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखता है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि शुक्रवार रात एक वातानुकूलन इकाई में आग लग गई। जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने इस घटना के लिए छात्रावास में खराब सुरक्षा उपायों को जिम्मेदार ठहराया। जेएनयूएसयू ने प्रशासन के समक्ष छात्रावासों की सुरक्षा और जीर्णोंद्धार के बारे में बार-बार चिंता जताई है। 
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक विद्युत उपकरण से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखता है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि शुक्रवार रात एक वातानुकूलन इकाई में आग लग गई।
ALSO READ: ABVP का दावा- JNU में साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों पर हुआ पथराव
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, हमें रात 10 बजकर 18 मिनट पर सूचना मिली थी। यह विद्युत उपकरण में लगी मामूली आग थी। दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में 15 मिनट लगे। जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
 
उन्होंने कहा, मैं सुबह गोदावरी छात्रावास गई थी। ‘वेस्ट विंग’ की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। ‘वायरमैन’ और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने का कारण विद्यार्थियों द्वारा हीटर का इस्तेमाल किए जाने से ओवरलोड की स्थिति को बताया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है।
ALSO READ: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा : JNU और DU के थे हादसे में जान गंवाने वाले छात्र, FIR दर्ज
जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना के लिए छात्रावास में ‘खराब सुरक्षा उपायों’ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, जेएनयू प्रशासन और कुलपति ने जेएनयू के विद्यार्थियों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। गोदावरी छात्रावास में लगी आग इसका सबूत है।
 
धनंजय ने कहा, जेएनयूएसयू ने प्रशासन के समक्ष छात्रावासों की सुरक्षा और जीर्णोंद्धार के बारे में बार-बार चिंता जताई है लेकिन जवाब हमेशा यही मिलता रहा है कि सरकार धन मुहैया नहीं करा रही है। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ) समर्थित प्रशासन और सरकार ने जेएनयू को बदहाली की ओर धकेल दिया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख