ramcharitmanas
✕

शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (10:43 IST)
Bihar news in hindi : बिहार जिले के अंटोर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी से आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों एवं 3 मवेशियों की मौत हो गई।

ALSO READ: इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला
पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि रात 11 बज कर करीब 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अग्निशमन अधिकारी को भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।
 
ग्रामीणों ने बताया कि दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में बीती रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बारातियों ने वहां आतिशबाजी की जिससे शामियाने में आग लग गई।
 
आग से वहां रखे रसोई गैस के एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आकर उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार : CM योगी

अगला लेख