suvichar
✕

यूपी के शाहजहांपुर में सीजेएम कोर्ट में आग से हड़कंप, सैकड़ों फाइले जलीं

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (12:47 IST)
फाइल फोटो
शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश में शाहजहांपुर के सीजेएम कोर्ट में भीषण आग लगने से कचहरी परिसर  में हड़कंप मच गया और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार को यहां बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सीजेएम कोर्ट परिसर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई और आग से केस की सैकड़ों फाइलें जलकर खाक हो गईं। दमकल की 4 गाड़ियों ने 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
इस दौरान जिले के कई पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अफसरों का कहना है कि आग लगने की घटना की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अपराधी ने अपने केस की फाइलों और सबूतों को नष्ट करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 हजार महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की आशंका जाहिर की गई है।
 
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, वहीं कोर्ट के जज ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। (वार्ता)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें, खिलेश का अंदाज कुछ ऐसा रहा...

अयोध्या में राजनाथ सिंह, कहा- योगी के नेतृत्व में यूपी की शासन व्यवस्था उत्कर्ष पर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल

अगला लेख