Daily Horoscope
✕

J&K में 10 PDP नेताओं के खिलाफ FIR का आदेश, जानिए क्‍या है कारण...

Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (23:27 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने पुलिस को पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी (PDP) के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोविड मानदंड केवल उनकी पार्टी पर लागू होते हैं, न कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर, जिसने शुक्रवार को कश्मीर में विरोध प्रदर्शन किया था।

अधिकारियों ने कहा कि बिजबेहरा तहसील के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को सईद की कब्रगाह में एक रैली के दौरान कोविड-उपयुक्त व्यवहार का उल्लंघन करने के लिए पीडीपी के 10 नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित पुलिस थाने के प्रभारी को निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि इन नेताओं में सईद के बहनोई सरताज मदनी, जो विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हैं, और पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान वीरी शामिल हैं। इस आदेश पर प्रशासन पर निशाना साधते हुए, महबूबा ने ट्वीट किया, कोविड-19 पाबंदियां केवल पीडीपी पर लागू होती हैं, भाजपा पर लागू नहीं होती है जिसने कल प्रधानमंत्री की सलामती के लिए कश्मीर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

महबूबा भी शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का हिस्सा थीं, लेकिन कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश में उनका नाम नहीं था।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख