Hanuman Chalisa
✕

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (23:15 IST)
MLA Amanatullah Khan News : दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की। घटना जामिया नगर इलाके में उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर मामले की पुष्टि की और कहा कि वे अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ लोकसेवक को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं।
ALSO READ: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि यह घटना जामिया नगर इलाके में उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। आप विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थकों के पुलिस टीम के साथ भिड़ने के कारण शाबाज मौके से भाग गया।
ALSO READ: वक्‍फ बोर्ड में धांधली के आरोप में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, पूछताछ के बाद ED ने घर से उठाया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले के समय अमानतुल्लाह खान घटनास्थल पर मौजूद थे, जिससे आरोपी भागने में सफल रहा। हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट पर अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनीष चौधरी को 23,639 वोट से हराया। इस चुनाव में खान को 88,392 वोट मिले जबकि भाजपा के चौधरी ने 65,304 वोट प्राप्त किए। खान ने ओखला से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख