Daily Horoscope
✕

वंदे भारत ट्रेन से टकराया भैंसों का झुंड, भैंस मालिकों के खिलाफ FIR

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (15:07 IST)
मुंबई/अहमदाबाद। पिछले दिनों मुंबई और गांधीनगर के बीच शुरु हुई वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह गुजरात में भैंसों के एक झुंड से टकरा गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इन मवेशियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
पश्चिम रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भैंसों के झुंड से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मुंबई में मरम्मत कर दी गई है।
 
मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद के पास ट्रेक पर अचानक आई भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। ट्रेन उस समय गांधीनगर की तरफ जा रही थी। हादसे में 4 भैंसों की मौत हो गई।
 
पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता (अहमदाबाद मंडल) जितेंद्र कुमार जयंत ने कहा, 'आरपीएफ ने अहमदाबाद में वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में आने वाली भैंसों के अज्ञात मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।'
 
वटवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि ट्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्से के संबंध में रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा-147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे पुलिस अभी तक मवेशियों के मालिकों की पहचान नहीं कर पाई है और इसके लिए प्रयास जारी हैं।
Edited by :  Nrapendra Gupta 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

अगला लेख