shradh paksha
✕

वाराणसी में महिला डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (09:58 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश में वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित एक नर्सिंग होम की संचालिका डॉक्टर ने कथित रूप से जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है।


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी राजपूत पर अपने पति डॉक्टर डीपी सिंह की हत्या कराने का आरोप था और वह जेल भी जा चुकी थी। डॉक्टर डीपी सिंह की 11 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार शहर के विंध्यवासिनी कॉलोनी निवासी डॉक्टर राजपूत अर्दली बजार में अपना नर्सिंग होम चलाती थी। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात खुद को जहर का इंजेक्शन लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने महिला डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

राज्यसभा चुनाव : यूपी में भाजपा ने उतारे 8 उम्मीदवार, क्या मंत्रिमंडल से होगी हरदीप पूरी की विदाई?

योगी सरकार ने बदली यूपी की जर्जर जल संरचनाओं की तस्वीर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान

अगला लेख