शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fast food chains, lizards, Kolkata Restaurant
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (23:02 IST)

मशहूर फास्टफूड चेन से खरीदे गए खाने में मिली छिपकली

मशहूर फास्टफूड चेन से खरीदे गए खाने में मिली छिपकली - Fast food chains, lizards, Kolkata Restaurant
कोलकाता। दुनियाभर में मशहूर फास्टफूड चेन के एक स्थानीय रेस्तरां के खाने में कथित रूप से छिपकली मिलने का मामला सामने आया है।
 
यह रेस्तरां कोलकाता शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित है। यह घटना दो दिन पहले की है लेकिन यह प्रकाश में शुक्रवार को आई।
 
रेस्तरां से खरीदे गए खाने में कथित तौर पर छिपकली मिलने के बाद एक महिला ने फास्टफूड चेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला अपनी बेटी के साथ फास्ट फूड चेन के काउंटर पर गई  थी और उन्होंने फ्रेंच फ्राई का आर्डर दिया था। फ्रेंच फ्राई दिए जाने के बाद महिला ने उसमें छिपकिली देखी और शोर मचाया। बाद में इस संबंध में एक पुलिस शिकायज दर्ज की गई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विवादित बयान पर आरएसएस पदाधिकारी कुंदन बर्खास्‍त