dharma sangrah
✕

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन, 35 रेलगाड़ियां रद्द, 71 पर असर

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (07:52 IST)
नई दिल्ली। पंजाब में दसुआ के पास किसानों के प्रदर्शन की वजह से 35 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है और अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। किसानों ने सरकार द्वारा गन्ने का बकाया न चुकाने के विरोध में रेल की पटरियों को बाधित किया है।
 
रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आंदोलन दोपहर सवा 12 बजे शुरू हुआ था और अब भी जारी है।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि दसुआ और खुदा कुराला स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग ए-82 पर करीब 250 प्रदर्शनकारी अचानक से जमा हो गए और पटरियों पर बैठ गए। इससे रेल यातायात बाधित हुआ।
 
उन्होंने कहा कि इस वजह से करीब 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और 16 का मार्ग बदला गया तथा 20 ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही खत्म कर दिया गया। (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख