dharma sangrah
✕

जमीन के विवाद में टॉवर पर चढ़ा किसान, बोला- कूद जाऊंगा... (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (23:58 IST)
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जमीनी विवाद से परेशान एक किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। किसान घंटों टॉवर पर बैठा रहा। 
 
मामला गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है, जहां मूलचंद नाम का एक किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। किसान के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही वहां काफी लोग इकट्‍ठे हो गए। ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। 
 
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने भी किसान को नीचे उतरने के लिए मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने इसकी जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। वे भी मौके पर पहुंचे और उसे उतारने के लिए मनाने लगे। हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया गया। 
 
किसान का कहना है कि तीन साल पहले हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की नपाई हुई थी और मैं तब से ही इस जमीन पर खेती कर रहा था, लेकिन नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले महीने मेरी जमीन विरोधी पक्ष को दे दी गई। पहले भी इसी जमीन को लेकर दूसरा पक्ष भी इसी टॉवर पर चढ़कर अपनी बात मनवा चुका है। जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों पक्ष प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख