dharma sangrah
✕

Goa: सुनामी की गलत चेतावनी से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (16:00 IST)
False warning of tsunami: गोवा में पोरवोरिम स्थित प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली से सुनामी की चेतावनी देने वाला सायरन गलती से बजने लगा जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे चेतावनी सायरन बजना शुरू हुआ, जो करीब 20 मिनट तक बजता रहा।
 
प्रशासन ने बताया कि क्या सायरन किसी तकनीकी खामी के कारण बजा या किसी अन्य कारण से? इसकी जांच की जा रही है। वहीं राज्य के एक मंत्री ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली (ईडब्ल्यूडीएस) राज्य की राजधानी पणजी के बाहरी इलाके में उत्तरी गोवा के पोरवोरिम में एक पहाड़ी पर स्थापित की गई है।
 
उत्तरी गोवा की जिलाधिकारी कलेक्टर मामू हेगे ने गुरुवार को कहा कि यह एक गलत चेतावनी थी, क्योंकि किसी भी अधिकारी की ओर से सुनामी की ऐसी कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोई पूर्वाभ्यास का भी कार्यक्रम नहीं था। मैंने व्यक्तिगत रूप से जांच की और पाया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) या भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। हेगे ने कहा कि उन्होंने राज्य के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि सायरन क्यों बजना शुरू हुआ?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख