biodatamaker
✕

बैखोफ बदमाश, सरेराह न्यूज एंकर से छेड़छाड़, फेसबुक पर बयां किया दर्द

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (12:14 IST)
आगरा। टीवी एंकर दामिनी माहौर के साथ नशे में धुत दो युवकों ने छेड़खानी की। इस छेड़खानी का दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पर बया किया। दामिनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन कर मदद भी मांगी, लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली। फेसबुक पोस्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीछा करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उन्हें आईपीसी की धारा 354 डी के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं 1090 के प्रभारी आईजी नवनीत सिकेरा ने दामिनी से माफी मांगते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 
फेसबुक पर लिखी थी यह पोस्ट : 25 जनवरी 2018 रात 8 बजे मैं भगवान टॉकीज़ से एम जी रोड पर जा रही थी।भगवान टॉकीज़ से ये दो नौजवान युवक,जो कि नशा किये हुए थे।मुझे इशारे करते हुए मेरे साथ साथ चलने लगे।मैंने पहले तो इनको नज़रअंदाज़ किया लेकिन थोड़ी देर बाद ये मुझसे बात करने की कोशिश करने लगे।सूरसदन पर आकर मैंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरी तरफ मुड़ गयी। वहीं ये लोग भी पीछे पीछे आ गए। जब मैं बहुत परेशान हो गयी तो मैं इन दोनों की गाड़ी के नम्बर की फोटो खींचने लगी तो पीछे बैठा युवक बोला कि नम्बर फ़र्ज़ी है।फिर जब मैंने उसकी फोटो ली तो वो अलग अलग पोज़ देने लगा। जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं।शर्म और डर नाम की कोई चीज़ इनके चेहरे पर दिखाई नहीं दे रही।
 
बात यहीं खत्म नहीं हुई। मैंने घर आकर महिला हेल्प लाइन नम्बर '1090' पर फोन किया और अपनी कम्प्लेंट रजिस्टर करानी चाही। तो वहां मेरी बात सुनने के बाद बोला गया कि आपके पास कम्प्लेंट रजिस्टर का नम्बर आएगा। और आज 4 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कम्प्लेंट रजिस्टर नहीं मिला जहां मुझे 'महिला हेल्प लाइन' सेवा नाकाम होती दिखी।
 
ये युवक तो चले गए बेशर्मों की तरह... पर मुझे शर्म आई हमारी महिला हेल्प लाइन पर हमारी पुलिस पर सरकार पर जिसका कोई ख़ौफ़ इन बेशर्म लड़कों की शक्ल पे दूर दूर तक नज़र नहीं आ रहा।इन्होंने मेरे साथ जो किया वो गुनाह इतना बड़ा नहीं था।पर ऐसी मानसिकता वाले ये लड़के जिन्हें पुलिस का कोई ख़ौफ़ नहीं यही लड़के आज अगर किसी को छेड़ रहे है तो कल किसी का बलात्कार भी इसी बेशर्मी से कर के किसी लड़की की ज़िंदगी बर्बाद कर देंगे। नेता पहुंच जाएंगे कैंडल जला कर अपना चेहरा चमकाने के लिये।और हाथ पर हाथ रख कर बैठी रह जाएगी ये नाम की महिला हेल्प लाइन ,पुलिस और सरकारें। (सभी चित्र : फेसबुक)

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख