dharma sangrah
✕

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (18:25 IST)
सांकेतिक फोटो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पटाखा फैक्टरी में रखे ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट हो जाने से वहां काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। धमाके के सिलसिले में फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर जिले के बख्शीवाला गांव में एकांत में बने युसुफ नामक व्यक्ति के मकान के कमरे में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि नौ मजदूर वहां पटाखे बना रहे थे तभी बारूद में आग लग गई जो कमरे में फैल गई।

सिंह ने बताया कि घटना के बाद चार श्रमिक वहां से निकल गए, लेकिन पांच अन्य आग में घिर गए जिनकी झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान वेदपाल, चिंटू, प्रदीप, सोनू और ब्रजपाल के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर निकटवर्ती बुखारा के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पटाखा फैक्टरी संचालक युसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने की घटना के लगभग 20 मिनट के भीतर दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि आतिशबाजी वैध लाइसेंस पर बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की गहनता से जांच कराई जा रही है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने युवाओं को दिया टैबलेट, अब 18000 से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स से घर बैठे कर सकेंगे पढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट

अगला लेख