Daily Horoscope
✕

रेवाड़ी के कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी में हुए विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत

हादसे में 40 श्रमिक झुलसे

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (12:42 IST)
रेवाड़ी (हरियाणा)। रेवाड़ी (Rewari) में धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी (component manufacturing company) के कारखाने में बॉयलर (boiler) में विस्फोट होने से घायल हुए 4 श्रमिकों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। इस हादसे में 40 श्रमिक झुलस गए हैं।

ALSO READ: यूपी: नाबालिग़ भाइयों की हत्या के बाद 2 घंटे के अंदर कथित पुलिस एनकाउंटर में अभियुक्त की मौत, इलाक़े में तनाव- प्रेस रिव्यू
 
कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी में हुआ विस्फोट : पुलिस निरीक्षक जगदीश चंदर ने कहा कि रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात को 3 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 1 अन्य की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अजय, 37 वर्षीय विजय, 27 वर्षीय रामू और 38 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। चारों उत्तरप्रदेश के निवासी थे। धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कलपुर्जा विनिर्माण कंपनी के कारखाने में शनिवार को यह विस्फोट हुआ था।

ALSO READ: नशे का विरोध करना शिक्षक को पड़ा महंगा, हेड कांस्टेबल ने उतारा मौत के घाट
 
40 श्रमिक झुलसे : एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में 40 श्रमिक झुलस गए थे। इनमें से 10 श्रमिकों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में, 20 से अधिक श्रमिकों को पीजीआईएमएस रोहतक में, 4 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में और अन्य को यहां धारूहेड़ा में भर्ती कराया गया था। बाद में 5 श्रमिकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 
पुलिस ने रविवार को कारखाने के बॉयलर में हुए विस्फोट के मामले में ठेकेदार और अन्य पर मामला दर्ज किया था। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले मजदूर राज कुमार की शिकायत के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना की जांच एक एसडीएम की अगुवाई में कराने का आदेश दिया था।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख