Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर के त्राल में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी घायल

Updated: बुधवार, 20 जून 2018 (10:54 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में मंगलवार रात  जैश-ए-मोहम्मद के एक स्वयंभू कमांडर समेत 3 आतंकवादी मारे गए और इस दौरान 5 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। 
 
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार सुबह बताया कि पुलवामा जिले के तराल क्षेत्र के हिना गांव में  आतंकवादियों के छिपे होने की एक पुष्ट सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, केंद्रीय रिजर्व  पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। इसके बाद सुरक्षा बल जब घरों में तलाशी ले रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने इन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और देर रात तक चले इस अभियान जैश के 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इस दौरान 5 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं।
 
आतंकियों की पहचान आदिल, दानिश और कासिम के तौर पर हुई है। कासिम पाकिस्तान का निवासी बताया  जा रहा है और ये तीनों आतंकवादी जैश से जुड़े थे। ये तीनों हाल ही में नागरिकों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों की घटनाओं में लिप्त थे। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख