Daily Horoscope
✕

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Updated: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (09:49 IST)
शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में दो आतंकियोंं को मार गिराया। 
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोपियां के मामीन्दर गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने तड़के इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। सभी निकास बिंदुओं को सील करने के बाद आगे बढ़ रहे सुरक्षा बलों के जवानों पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।
 
जब सुरक्षा बल के जवान एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारा गया। दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी अब रूक गई है लेकिन सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान जारी रखा है। लोगों से मुठभेड़ स्थल के आस-पास नहीं आने की अपील की गयी है। इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके की तमाम मोबाइल इंटरनेट सेवा को स्थगित कर दिया गया है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Xiaomi HyperOS 4 Update : इन Xiaomi, Redmi और POCO फोन को मिलेगा अपडेट

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख