ramcharitmanas
✕

पुलवामा में मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

Updated: मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (14:30 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के जंगलों में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए और एक आतंकी मारा गया। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में त्राल इलाके के लाम के जंगलों में आतंकवाद - विरोधी अभियान शुरू किया। 
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 
 
दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। शहीद जवान का नाम सिपाही अजय है और दूसरा शहीद कॉन्स्टेबल लातीड़ गुजरी है। 
 
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकी भी मारा गया। वन इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख