suvichar

कश्मीर में मुठभेड़, शीर्ष आतंकी मुगैस मीर ढेर

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2017 (12:46 IST)
श्रीनगर। कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्‍होंने श्रीनगर के जकूरा इलाके में एक मुठभेड़ में शीर्ष आतंकवादी मुगैस मीर को मार गिराया। मुठभेड़ की शुरुआत शुक्रवार को ही हो गई थी।
 
सुरक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि मीर नवगठित कश्‍मीर स्थित अल-कायदा की इकाई 'अंसार गजवातुल हिंद' से जुड़ा था। वह अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा का करीबी था। मीर ने शुक्रवार को पुलिस दल पर गोली चलाई थी, जिसमें सब-इंस्‍पेक्‍टर इमरान टाक शहीद हो गए, जबकि एक अन्‍य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। चिकित्‍सकों ने उन्‍हें खतरे से बाहर बताया है।
 
इस बीच, प्रशासन ने श्रीनगर में ऐहतियातन प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि आतंकी के मारे जाने के बाद यहां कानून एवं व्‍यवस्‍था की कोई समस्‍या उत्‍पन्‍न न हो। प्रशासन के आदेशानुसार, आठ पुलिस थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। श्रीनर के पुराने शहर और पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
कार सवार आतंकवादियों ने शुक्रवार को श्रीनगर के जकूरा हजरतबल इलाके में पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस दौरान मीर पुलिस की गोली में घायल हो गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया। सुरक्षा बलों को इस मामले में दो आतंकवादियों की तलाश है। उनकी खोज के लिए अभियान चलाया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख