suvichar
✕

कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (08:46 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने अनंतनाग में बिजबेहारा के कनलवान में एक संयुक्त तलाशी अभियान की शुरुआत की। 
 
सुरक्षाबल एक विशेष क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे कि तभी अचानक वहां छिपे हुए कुछ आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर तुरंत अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। 
 
आज तड़के सुरक्षाबलों ने वहां थोड़ा उजाला होने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया और मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। ताजा जानकारी मिलने तक मुठभेड़ अभी भी जारी है। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख