biodatamaker
✕

दुबई के 86 मंजिला टॉर्च टावर में लगी भीषण आग

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (10:18 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची आवासीय इमारतों में से एक टॉर्च टावर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। 86 मंजिला इस इमारत के 40 से अधिक तल जल रहे हैं।
 
प्रशासन के अनुसार इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है और इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  दुबई सरकार ने ट्वीट कर कहा कि टॉर्च टावर में लगी आग में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
 
दुबई के नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) विभाग ने इमारत को सफलतापूर्वक खाली करा लिया है और इसके कर्मचारी आग पर काबू पाने के काम में जुटे हुए हैं। इस इमारत के आस-पास रहने वाले लोग और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी 79 मंजिला टॉर्च टावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में भी इस इमारत में आग लग चुकी है। दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक व्यापारिक एवं निवेश केन्द्र है जहां काफी ऊंची-ऊंची इमारते हैं। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर
Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख