biodatamaker

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 ग्रामीण की मौत, 1 घायल

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (10:27 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 1 ग्रामीण की मौत हो गई है तथा 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 1 ग्रामीण की मौत हो गई है तथा अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बाद अब Corona virus से निपट रहे हैं सुरक्षा बल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोदकपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के जवानों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओटकलपाड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे तब उन्होंने वहां 2 घायल ग्रामीणों को देखा। बाद में उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत ग्रामीण की पहचान पुसगुड़ी गांव निवासी दुब्बक अन्ना तथा घायल ग्रामीण की पहचान यालम धरमैया के रूप में हुई है। यालम का इलाज किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

अगला लेख