Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona virus से 1 और की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 1169

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (10:17 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से 1 और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 38 नए मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई। 
 
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर में भर्ती 1 रोगी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। यह व्यक्ति (56 वर्ष) 15 अप्रैल को संक्रमित पाया गया था। उसे हृदय संबंधी बीमारी भी थी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 
ALSO READ: अच्छी खबर, राजस्थान में 22 फीसदी Corona मरीज हुए संक्रमण मुक्त
इस बीच शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 5, जोधपुर में 18, टोंक में 6, कोटा में 4, नागौर में 2, झुंझुनू एवं झालावाड़ में 1-1 मामला शामिल है। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,169 हो गई है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 55 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख