dharma sangrah
✕

शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ शुरू, इंटरनेट सेवा बंद

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (16:32 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जहां एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) को 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने शोपियां के कुटपोरा गांवा में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
ALSO READ: बैंक वैन से 60 लाख रुपए लूटने वाले 2 आतंकी ढेर
संयुक्त अभियान में छिपे हुए आतंकवादियों के इलाके के सभी बाहर को जाने वाले रास्तों को सील करने के बाद जैसी ही सुरक्षा बल के जवान छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
सूत्रों ने बताया कि सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। सुरक्षा बलों ने कहा कि वे उनको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते और उन्हें अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दें। हालांकि जब सुरक्षाबलों की अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू की। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी है।
 
इस दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख