dharma sangrah

ईएमयू लोकल के महिला डिब्बों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (14:53 IST)
कोलकाता। दक्षिण-पूर्वी रेलवे महिला यात्रियों की रक्षा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए जल्द ही ईएमयू लोकल ट्रेनों के महिला डिब्बों में निगरानी कैमरे लगाएगा।
 
दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य रेलवे के इसी तरह के प्रयासों के बाद दक्षिण-पूर्वी रेलवे (एसईआर) यह पहल करने जा रही है। एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में डिब्बों के अंदर किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और सुरक्षा कारणों से क्लोज सर्किट टीवी लगाए जाएंगे।
 
घोष ने बताया कि हम सुरक्षा उपकरण से लैस दो नए रैक पेश कर रहे हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चेन्नई के इंटीग्रल कोच कारखाने (आईसीएफ) से 12 कोच वाले 2 रैक पहुंच गए हैं जिसके महिला डिब्बों में सीसीटीवी सहित कई उपकरण फिट हैं।
 
अधिकारी ने बताया महिलाओं के लिए आरक्षित प्रत्येक कोच में 7 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे लंबी दूरी की सभी गाड़ियों में ऐसे सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

अगला लेख