biodatamaker
✕

सनकी हाथी ने कोयंबटूर में 4 लोगों को मार डाला

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (18:34 IST)
कोयंबटूर। शुक्रवार को एक उग्र हाथी ने एक नाबालिग लड़की समेत चार लोगों को अपने पैरों से कुचलकर मार डाला। यह घटना कोयंबटूर के पास एक आवासीय कॉलोनी में घटित हुई, जहां अचानक जंगली हाथी घुस आया और उसने देखते ही देखते तांडव मचा डाला।
 
कोयंबटूर पुलिस के अनुसार सनकी हाथी जंगल से निकलकर गणेशपुरम आवासीय कॉलोनी में घुस आया। इस बेकाबू हाथी ने सबसे पहले अपने घर के बाहर सो रही लड़की को रौंदा और फिर एक बुजुर्ग महिला को अपना अगला शिकार बनाया। 
 
इसके बाद उसने दो और लोगों को अपने पैरों से कुचला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती ले जाया गया लेकिन घायल इतनी बुरी तरह कुचले गए थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
हाथी के इस रौद्र रूप को देखकर गणेशपुरम आवासीय कॉलोनी में कोहराम मच गया और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर दिए। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस और वन विभाग ने मिलकर प्रयास शुरू किए। आखिरकार वन विभाग के अधिकारियों ने बेहोशी का इंजेक्शन दागकर किसी तरह हाथी को काबू में किया। 
 
पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों ने जंगली हाथी पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित पालतू हाथी की मदद मांगी थी। अधिकारियों ने कहा कि दो दिन पहले इसी हाथी ने दो शिकार रोधी अधिकारियों पर हमला किया था, लेकिन वह फिर से जंगल में चला गया था लेकिन वह फिर से शहर की तरफ लौटा और चार लोगों की जान ले बैठा।
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख