ramcharitmanas
✕

अंकित चौहान हत्याकांड : एसयूवी लूटने के लिए की हत्‍या

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (18:18 IST)
नोएडा (उप्र)। नोएडा के सेक्टर-76 में वर्ष 2015 में हुए बहुचर्चित अंकित चौहान इंजीनियर हत्याकांड का उप्र एसटीएफ और सीबीआई ने 2 आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए शुक्रवार को हल करने का दावा किया। उन्होंने उनके पास से वारदात में शामिल एक कार एवं फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है।
 
उत्तरप्रदेश एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि अंकित की हत्या उनकी एसयूवी कार लूटने के मकसद से की गई थी लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर कई लोग जमा हो गए थे। इसकी वजह से आरोपी अपनी योजना में कामयाब नहीं हो पाए।
 
उन्होंने कहा कि एक आरोपी दिल्ली के धौलाकुआं इलाके तथा दूसरा गाजियाबाद से पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान शशांक जादौन और मनोज कुमार के तौर पर हुई है, जबकि घटना में शामिल तीसरे आरोपी पंकज की जिगर की बीमारी की वजह से मौत हो गई है। सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
 
यश ने बताया कि 13 अप्रैल 2015 को इंजीनियर अंकित चौहान की नोएडा के सेक्टर-76 के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता धर्मवीर चौहान ने सेक्टर-49 थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
 
आईजी ने बताया कि नोएडा पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर जून 2016 में सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की। सीबीआई ने उप्र एसटीएफ से संपर्क कर इस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा।
 
यश ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार शशांक ने पंकज नाम के व्यक्ति को 4 लाख रुपए उधार दिए थे और उधारी वापस लेने के लिए आरोपियों ने अंकित की एसयूवी कार लूटने की योजना बनाई थी। (भाषा)
Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

अगला लेख