manglik dosh calculator
✕

ईडी ने की 2300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क

Updated: गुरुवार, 29 मार्च 2018 (23:14 IST)
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रोज वैली’ पोंजी घोटाला मामले में धन शोधन (मनी लाउंड्रिग) जांच के सिलसिले में आज करीब दो दर्जन होटल और रिजार्ट सहित 2,300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया था।


इसने 11 रिजार्ट, नौ होटल और इस तरह की कुछ अन्य संपत्ति, करीब 200 एकड़ का एक भूखंड और समूचे राज्य में फैले 414 भूखंड कुर्क किए। ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क संपत्ति का कूल मूल्य 2,380 करोड़ (बाजार मूल्य) रुपए है। ताजा कार्रवाई के साथ इस मामले में कुर्क की गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब 4,200 करोड़ रुपए है।

ईडी ने कंपनी, इसके अध्यक्ष गौतम कुंडु और अन्य के खिलाफ 2014 में पीएमएलए के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी। कुंडु को जांच एजेंसी ने 2015 में कोलकाता में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी ने कोलकाता और भुवनेश्वर में कई आरोप पत्र दाखिल किए हैं।

इस समूह ने चिट फंड कार्यों के लिए कथित तौर पर 27 कंपनियां खड़ी की, जिनमें से सिर्फ आधे दर्जन सक्रिय थे। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी विभिन्न राज्यों में आठ से 27 प्रतिशत के बीच रिटर्न का वादा कर योजना लाई थी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

अगला लेख