रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake tremors in Maharashtra's Kolhapur
Written By
Last Modified: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (13:11 IST)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं - Earthquake tremors in Maharashtra's Kolhapur
पुणे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, इससे फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप शनिवार रात 11 बजकर 49 मिनट पर आया और इसका केन्द्र कोल्हापुर से 19 किलोमीटर पश्चिम में काले गांव के पास 38 किलोमीटर की गहराई पर था।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। कोल्हापुर पुणे से करीब 200 किलोमीटर और राज्य की राजधानी मुंबई से 375 किलोमीटर दूर है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में क्या सही है स्कूल खोलने का फैसला, एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया ने दिया यह जवाब...