Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड में भूकंप के 2 झटके, डरकर घरों से निकले लोग

Updated: बुधवार, 9 नवंबर 2022 (10:27 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पहला झटका रात 1 बजकर 57 मिनट पर लगा जबकि दूसरा झटका 6 बजकर 27 मिनट पर महसूस किया गया।
 
मंगलवार देर रात एक बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप के तेज झटके से लोग अचानक गहरी नींद से जागे और अनहोनी की आशंका से घरों से बाहर भागे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जिसका केन्द्र नेपाल में था।
 
लोग अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार सुबह छह बजकर 27 मिनट पर एक बार फिर भूकंप से धरती डोलने से लोग सहम गए।
 
भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस बार भूकंप का केंद्र भारत—नेपाल सीमा पर उत्तराखंड का पिथौरागढ़ था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। भूकंप से फिलहाल प्रदेश में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख