Daily Horoscope
✕

एक दिन में 6 झटकों से थर्राया पालघर, 2 साल की बच्ची की मौत

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (09:13 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में शुक्रवार को दिन में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। 
 
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पांच से दस किलोमीटर की परिधि की गहराई में महसूस किया गया। जिले के दहानु और तलासारी तालुकों में भूकंप के झटके महसूस किए गये जिसके बाद ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आये। ग्रामीणों में बार-बार के झटकों को लेकर दहशत व्याप्त है। 
 
आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर पैमान पर मापे गए 3.0 से 4.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके 15.52, 14.06, 10.29, 10.03 और 06.58 बजे महसूस किए गए। 
 
एक केंद्रीय टीम ने हाल में इस जिले का दौरा किया तथा स्थिति का अध्ययन किया था। टीम ने भूकंप के झटके की तीव्रता को मापने के लिए सीस्मोग्राफ मशीन स्थापित किया था। शुक्रवार की घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत नारनवारे ने कमजाेर घरों में रहने वाले लोगों से घर के बाहर सोने की अपील की है। उन्होंने अफवाहों को फैलाने या न मानने की अपील भी की।
 
डीडीसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि इससे संबंधित घटना में तलसारी के हल्दपाड़ा की रहने वाली एक या दो साल की नाबालिग लड़की वैभवी भुयाल की मौत भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घर से बाहर भागने के क्रम में गिरने से हो गई। इसके अलावा, दीवार गिरने के कुछ मामले भी सामने आए हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख