सम्बंधित जानकारी
- भूकंप से थर्राया दक्षिणी फिलीपीन, सुनामी का खतरा
- इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं
- दिसंबर और क्रिसमस के पहले ही क्यों आती है तबाही फैलाने वाली प्राकृतिक आपदाएं...
- कैसे आती है सुनामी, क्यों माना जाता है इसे सबसे खतरनाक आपदा...
- शक्तिशाली भूकंप से हिली अलास्का की धरती, पुल गिरे, सड़कें फटीं (देखें तस्वीरें)
अलास्का के पास तेज भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं
अडैक। अलास्का के पास अल्यूशियन द्वीपसमूह के दूरस्थ हिस्से में भूकंप का तेज झटका आया लेकिन इससे सुनामी की आशंका नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से ठीक पहले अडैक द्वीप पर अडैक शहर से करीब 90 मील (145 किलोमीटर) दूर दक्षिण-पश्चिम में 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया। अडैक शहर में सैकड़ों लोग रहते हैं।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप पर उसका बयान अलास्का, ब्रिटिश कोलंबिया, वाशिंगटन, औरिगन और कैलिफोर्निया के लिए है। (भाषा)
