dharma sangrah
✕

गुजरात के कच्छ में 3.4 तीव्रता का भूकंप

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2024 (09:48 IST)
earthquake in Gujarat : गुजरात के कच्छ जिले में रविवार तड़के 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से जिले में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। ALSO READ: झारखंड में 3.6 तीव्रता का भूकंप, घरों से निकले लोग
 
गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने बताया कि भूकंप के झटके तड़के 3 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र लखपत से 53 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था।
 
आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 27 अक्टूबर को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
 
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पिछले 200 वर्ष में राज्य में 9 बार भीषण भूकंप आए हैं। 2001 में कच्छ में आया भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत में आया तीसरा सबसे बड़ा तथा दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।
 
गुजरात में 26 जनवरी 2001 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ के पास था और इससे पूरा राज्य प्रभावित हुआ था। जीएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप से करीब 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख