dharma sangrah

दार्जीलिंग हिल्स में दुर्गा पूजा को लेकर अनिश्चितता

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (10:24 IST)
दार्जीलिंग। दार्जीलिंग हिल्स में पिछले करीब दो माह से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से, सितंबर माह के अंत में पड़ने वाली दुर्गा पूजा के समारोहों को लेकर अनिश्चितता व्याप्त है।
 
हड़ताल खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसे में दुर्गा पूजा के ज्यादातर आयोजकों ने या तो पूजा की योजना ही रद्द कर दी है या फिर उन्होंने छोटे पैमाने पर इसका आयोजन करने का फैसला किया है। बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा 26 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।
 
पृथक गोरखालैंड की मांग को लेकर पहाड़ियों में अनिश्चितकालीन बंद 15 जून से शुरू हुआ है और आज इसका 74 वां दिन है।
 
कुर्सियोंग स्थित बंगाली एसोसिएशन पिछले करीब सौ साल से पुराने राज राजेश्वरी हॉल में दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस बार उसने पूजा के लिए बजट में कटौती कर दी है।
 
ब्रिटिश काल के धरोहर हॉल का संचालन एसोसिएशन करता था। जुलाई में इस हॉल को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी।
 
एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि शुरू में हमने इस साल पूजा का आयोजन न करने का फैसला किया क्योंकि अनिश्चितता बहुत है। अभी हमें दुर्गा प्रतिमा के लिए ऑर्डर देना है। इसलिए हम इस बार बहुत छोटे पैमाने पर आयोजन कर रहे हैं। हमें पंडाल और प्रतिमा दोनों ही छोटी बनानी हैं। गोरखालैंड समर्थक कार्यकर्ताओं के प्रतिशोध के डर से इन सदस्यों ने नाम नहीं बताया।
 
बंगाली एसोसिएशन, दार्जीलिंग के एक सदस्य शुभमय चटर्जी ने कहा कि हम दुर्गा पूजा का आयोजन तो कर रहे हैं लेकिन हमारा बजट बहुत कम है। हमने न तो स्थानीय लोगों से चंदा एकत्र किया है और न ही हमारे पास कोई समुचित प्रायोजक है।
 
शुरू में हम आयोजन नहीं करना चाहते थे क्योंकि खतरा कम नहीं है। लेकिन फिर हमने तय किया कि छोटे पैमाने पर पूजा आयोजित की जाए। पूरी पहाड़ियों में 10 से 15 जगहों पर पूजा आयोजन होता है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख