dharma sangrah
✕

दुबई से डॉन की भाजपा नेता को धमकी, मांगी 10 लाख की रंगदारी

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (12:29 IST)
बुलंदशहर। भाजपा विधायक डॉ. अनिता राजपूत से दुबई में रह रहे एक माफिया डॉन द्वारा दस लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. अनिता राजपूत से दस लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से वाट्सएप मैसेज के जरिये मांगी गई रंगदारी में तीन दिन के भीतर न देने पर परिवार के तीन लोगों की हत्या की धमकी दी गई है। विधायक के पास 19 मई से धमकियां मिल रही है।
 
धमकियों के बाद विधायक तथा उनका परिवार दहशत में हैं। इस मामले की जांच एसटीएफ तथा साइबर सेल को सौंपी गई है।
 
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में डॉ. राजपूत ने कहा है कि दुबई से अली बुद्धेश भाई नामक एक माफिया ने मैसेज में दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। मैसेज में उन्होंने कहा कि रंगदारी नहीं देने पर उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। इतना ही नहीं रंगदारी के लिए वाट्सएप कॉल और ऑडियो रिकार्डिंग भी भेजी गई।
 
डॉ. राजपूत ने गत सोमवार को बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बी सिंह तथा एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण से पूरे मामले की लिखित में शिकायत की है। डॉ. अनिता का आवास गाजियाबाद के वैशाली में है। 
 
उन्होंने बताया कि एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने भी संज्ञान लिया है और जांच एसटीएफ तथा साइबर सेल को सौंप दी है। एसएसपी बुलंदशहर ने बताया कि भाजपा विधायक अनिता लोधी ने पूरे प्रकरण की शिकायत की है, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (वार्ता) 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

अगला लेख