Hanuman Chalisa

मौत का खेल, शराबी पहले जिंदा सांप से खेलता रहा फिर उसे निगल लिया

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (13:32 IST)
लखनऊ। यूपी के अमरोहा जिले में एक शराबी ने खुद मौत को न्योता दे दिया। दरअसल, इस व्यक्ति ने जिंदा सांप को निगल लिया जिससे इसकी मौत हो गई। सांप निगलते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा थानांतर्गत 40 वर्षीय महिपाल नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में जिंदा सांप को निगल लिया। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के मुताबिक पहले तो महिपाल काफी देर तक एक छोटे सांप को सड़क पर रखकर उससे खेलता रहा। 
 
बताया जाता है कि इसी बीच वहां कुछ और लोग इकट्‍ठा हो गए और महिपाल को किसी ने उकसा दिया। उसने सांप को उठाकर मुंह में रख लिया और सांप उसके पेट में चला गया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी और घरवालों को पता चला तो वे उसे सपेरे के पास भी ले गए, जहां उसकी झाड़फूंक करवाई गई। 
 
बाद में उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन चार घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। इस बीच, राजपुरा पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगा रही कि महिपाल को आखिर किसने सांप मुंह में रखने के लिए उकसाया था। (फोटो : सोशल मीडिया)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: CJP संसद मार्च पर अड़ी, दिल्ली में धारा 163 लागू

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

अगला लेख