सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी से बसपा, जोगी कांग्रेस ने डाले डोरे...
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बंद को व्यापारियों का समर्थन, भाजपा में हलचल
- चुनाव से पहले अजित जोगी की बड़ी सियासी चाल, लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र
- भाजपा में आए पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी
- छत्तीसगढ़ में मिशन 65 प्लस के लिए भाजपा का स्पेशल प्लान
महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सरकार को घेरने और पेट्रोल, डीजल की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पार्टी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की अगुवाई में कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचे। अनुपूरक बजट को पास करने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार को जमकर घेरा।
कांग्रेस का आरोप है कि आज पेट्रोल, डीजल की कीमत से जनता परेशान है। वहीं कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने सत्र के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार चुनाव से पहले बोनस बांटकर जनता को लुभा रही है।