• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dr. CP Joshi elected the President of Rajasthan Assembly
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 जनवरी 2019 (11:51 IST)

डॉ. सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष

डॉ. सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष - Dr. CP Joshi elected the President of Rajasthan Assembly
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डॉ. सीपी जोशी आज सर्वसम्मति से पन्द्रहवीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित हुए।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए प्रस्ताव रखा और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इसका अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए और सदन की कार्यवाही संभाली।

इसके पश्चात गहलोत ने जोशी को बधाई दी। कटारिया ने भी उन्हें बधाई दी। इसी तरह विधानसभा के अन्य सदस्यों ने भी उनके अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।