Daily Horoscope
✕

10 लाख का गधा, इसकी खूबियां और खर्च भी जान लीजिए...

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (12:37 IST)
चंडीगढ़। पशु धन के मामले में हरियाणा का अपना रिकॉर्ड है। यहां अगर 10 करोड़ की कीमत वाला भैंसा 'युवराज' है तो राज्य के सोनीपत के गधे 'टप्पू' ने 10 लाख रुपए में ही दूसरे गधों को चुनौती दे दी है। टप्पू की कीमत उसके मालिक ने 10 लाख रुपए लगाई है। 
 
दस लाख के गधे 'टप्पू' की खासियत के बारे में उसके मालिक राजसिंह ने बताया कि उनके पास कई खरीददार आए और टप्पू को 5 लाख रुपए में खरीदने की पेशकश भी की, लेकिन उन्होंने इसकी कीमत 10 लाख रुपए लगाई है।
 
राज का कहना है कि टप्पू कोई मामूली गधा नहीं है। इसका कद साधारण गधों से सात इंच लंबा है। इसका इस्तेमाल केवल ब्रीडिंग के लिए किया जाता है। रोहतक के बेरी पशु मेले में उत्तर प्रदेश के एक ब्रीडर ने टप्पू को खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन उन्होंने बेचने से मना कर दिया।
 
टप्पू सबसे अलग है, इसलिए इसके नखरे उठाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। इसकी खुराक की बात करें तो यह हर दिन 5 किलोग्राम काले चने, 4 लीटर दूध और 20 किलो हरा चारा खाता है।  खाने के बाद मीठे में टप्पू को लड्डू तो जरूर चाहिए नहीं तो यह झल्ला जाता है और इधर उधर  भागने-दौड़ने लगता है। राज बताते हैं कि टप्पू पर एक दिन का खर्च लगभग 1000 रुपए आता है।
 
इसके अलावा टप्पू को सुबह शाम सैर पर जाने की भी आदत है। राजसिंह ने बताया जब टप्पू को खुले में घूमने के लिए ले जाया जाता है तो वह जमीन पर लोटकर मस्ती करने लगता है। इसके तबेले में गर्मी से बचने के लिए हर वक्त पंखा चलता रहता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से  ब्रीडर टप्पू की सेवाएं लेने आते हैं। ब्रीडिंग के लिए एक बार टप्पू के इस्तेमाल की कीमत 10 हजार रुपए है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख