Hanuman Chalisa
✕

कर्नाटक में विधायकों की दिवाली, होगी सोना-चांदी की बौछार

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (14:24 IST)
मीडिया रिपोर्ट्‍स पर भरोसा करें तो कर्नाटक में विधायकों की दीपावली इस बार कुछ खास रहने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य के 300 विधायकों को सोने के बिस्किट मिलेंगे। विधायकों को सोने का बिस्किट देने का प्रस्ताव किसी और ने नहीं बल्कि विधानसभा अध्यक्ष केबी कोलिवाड़ ने ही रखा है। 
 
कोलिवाड़ की मंशा है कि कर्नाटक विधानसभा की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रत्येक सदस्य को 13 ग्राम सोने का  बिस्किट दिया जाए। बिस्किट की कीमत लगभग 55 हजार रुपए होगी।
 
इतना ही नहीं 25 और 26 जनवरी को होने वाले समारोह में विधानसभा और विधान परिषद के स्टाफ को भी चांदी की प्लेटें तोहफे में देने की योजना। एक रिपोर्ट की मुताबिक इन प्लेटों की कीमत करीब 6000 रुपए होगी। इस समारोह का खर्च लगभग 27 करोड़ रुपए आएगा। 
 
इस संबंध में प्रस्ताव राज्य की कांग्रेस सरकार के पास भेजा गया है। दूसरी ओर कर्नाटक कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव का कहना है, इस तरह का प्रस्ताव हमें मंजूर नहीं है। मैं मुख्‍यमंत्री के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराऊंगा।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख