sundarkand

राम रहीम का एक चेहरा यह भी, दिवाली के उजाले में काली करतूत...

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (16:32 IST)
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दिवाली इस बार सलाखों के पीछे ही मनेगी, लेकिन डेरे में इस रंगीन मिजाज बाबा की दिवाली खास अंदाज में मना करती थी। अब राम रहीम के जेल जाने के बाद उससे जुड़ी  जानकारियां भी एक-एक कर बाहर आ रही हैं। 
 
कभी डेरा प्रमुक के अनुयायी रहे हंसराज चौहान ने उसके चेहरे से एक और नकाब उतारा है। उसने बताया कि वह किस तरह छोटी बच्चियों से अश्लील बातें करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।  
 
हंसराज ने एक वीडियो में दावा किया है कि राम रहीम हॉस्टल की लड़कियों के साथ देर रात तक दिवाली उत्सव मनाता था। इस पूरे आयोजन का इंतजाम राम रहीम की मुहंबोली बेटी हनीप्रीत करती थी। चौहान के मुताबिक जब बाबा गुफा  से बाहर निकलता था छोटी-छोटी बच्चियों हाथों में दीपक लेकर उसका स्वागत करती थीं। वह खुद को इस तरह से  प्रदर्शित करता था, मानो राजा अथवा किसी देश का सम्राट हो। 
 
डेरा के पूर्व अनुयायी ने बताया कि इस समारोह में डेरा के खास लोग ही शामिल होते थे। इन लोगों में डेरा के साधु और साध्वियां, डेरा के स्कूल-कॉलेज की लड़कियों के साथ डेरा प्रमुख के परिवार के लोग शामिल होते थे। उसने खुलासा  किया कि दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने के बाद पटाखे के खोल पर पटाखे फोड़ने वाले को उसका नाम लिखकर उसे  निशानी के तौर पर अपने पास रखने के लिए कहा जाता था। 
 
हंसराज ने बताया कि राम रहीम दिवाली की रात साधुओं और लड़कों को बाहर भेजकर केवल साध्वियों और लड़कियों के  साथ देर रात करीब 2 बजे तक दिवाली मनाता था। दिवाली सत्संग में बाबा डेरा के स्कूल-कॉलेज की लड़कियों से  अश्लील मैसेज पढ़वाता और फिर बदले में उन्हें 'किस यू' और 'आई लव यू टू' बोलकर आशीर्वाद देता था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख