kalsarpa dosh calculator
✕

शादी समारोह बना जंग का मैदान, जमकर चली कुर्सियां...

Updated: गुरुवार, 9 जून 2022 (00:26 IST)
मुरादाबाद। एक शादी समारोह उस समय जंग का मैदान बन गया, जहां डांस करने को लेकर घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। मारपीट करते हुए शादी समारोह में शामिल आगन्तुकों ने एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाईं। शादी में शामिल किसी शख्स ने अपने मोबाइल में ये पूरा हंगामा कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना मंगलवार रात की है, जहां कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर टावर वाली गली में रेहान की शादी थी। घुड़चढ़ी की रस्म के बाद डीजे पर डांस हो रहा था, तभी वहां पर वर-वधु पक्ष के लोग डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ के लोगों में जमकर लात-घूंसे चलने के साथ ही कुर्सियां भी चलीं।

इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा करवाया। इस मारपीट में एक महिला समेत 5 लोग घायल हुए हैं।फिलहाल पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख