Daily Horoscope
✕

दिलीप कुमार की हालत में सुधार, आईसीयू में ही रहेंगे

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (07:41 IST)
मुंबई। किडनी संबंधी बीमारियों के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। वह दो-तीन दिन आईसीयू में रहेंगे।
 
94 वर्षीय दिलीप को शरीर में पानी की कमी और मूत्रनली में संक्रमण के कारण बुधवार सुबह उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने कहा कि शनिवार को उन्हें बुखार नहीं आया और ना ही सांस लेने में परेशानी हुई। वह होश में हैं और शुक्रवार की तुलना में उनका क्रिएटिनिन स्तर कम हो गया है।
 
उन्होंने कहा, 'उनकी आयु को देखते हुए उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और उपचार का उनके शरीर पर कितना असर होता है, इस आधार पर वह दो-तीन दिन आईसीयू में रहेंगे।' (भाषा) 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख