Daily Horoscope
✕

आमिर खान को बीएमसी ने दिया झटका

Updated: रविवार, 6 अगस्त 2017 (00:15 IST)
मुंबई। स्थानीय नगर निकाय ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को पाली हिल इलाके में एक अपार्टमेंट में अपने चार फ्लैटों को जोड़ने की दी गई अनुमति पर रोक लगा दी है। ऐसा उस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में से एक व्यक्ति की शिकायत पर किया गया है।
 
आमिर मरीना अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिल पर स्थित अपने चार फ्लैटों को एक अंदरूनी सीढ़ी के जरिए मिलाना चाहते थे। आमिर का एक फ्लैट अपार्टमेंट के भूतल, दो पहली मंजिल पर और एक फ्लैट दूसरी मंजिल पर है। आमिर वर्गों हाउसिंग सोसाइटी में (मरीना अपार्टमेंट इस सोसाइटी का हिस्सा है) भूतल और तीन मंजिला इमारत में स्लैब के कुछ हिस्सों को काटकर और उन्हें अंदरूनी सीढ़ी से जोड़कर इसे मिलाना चाहते थे।
 
खान ने पिछले महीने वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के भवन प्रस्ताव विभाग से जरूरी अनुमति हासिल की थी। हालांकि नगर निकाय ने एक फ्लैट मालिक जिनेवे डिसा की शिकायत के बाद अब अनुमति पर रोक लगा दी है।
 
बीएमसी भवन प्रस्ताव विभाग के एक अधिकारी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की, लेकिन आगे कोई ब्योरा प्रदान करने से मना कर दिया। जाने-माने शिल्पकार और डिसा के मित्र शिरीष सुखटामे ने कहा कि 'आमिर खान ने बीएमसी से जुलाई के मध्य में जरूरी अनुमति हासिल और काम शुरू कर दिया है, लेकिन एक फ्लैट मालिक जिनेवे डि सा ने विलय योजना में 'अवैधता' पाई और शिकायत दाखिल करने के लिए मुझसे संपर्क किया।' 
 
उन्होंने कहा कि 'मैंने बीएमसी के ऑनलाइन पोर्टल को देखा, जहां इस तरह के सारे रिकॉर्ड अपलोड किए जाते हैं। मैंने पाया कि मंजूरी हासिल करते वक्त कई विवरण गायब थे। इसमें गैर विध्वंसकारी परीक्षण (एनडीटी) के रिकॉर्ड भी गायब थे, जो पुरानी इमारतों में फेरबदल या मिलाने के लिए जरूरी है। (भाषा)
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख