ganesh chaturthi

250 करोड़ रुपए की संपत्ति विवाद में बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को राहत

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (18:30 IST)
मुंबई। मुंबई स्थित 250 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिकाना हक के विवाद में सुप्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को राहत देते हुए उसके मूल मालिकों ने कहा है कि अभिनेता संपत्ति के किराएदार नहीं बल्कि स्थायी पट्टाधारक हैं।
 
 
दिलीप कुमार और उनकी अभिनेत्री पत्नी सायरा बानो का शहर के एक बिल्डर समीर भोजवानी के साथ बांद्रा के पाली हिल्स में एक बंगले के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। दंपति ने जनवरी 2018 में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने भोजवानी पर बांद्रा के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित संपत्ति के मालिकाना हक के कागजात में जालसाजी करने का आरोप लगाया था।
 
भोजवानी ने 21 दिसंबर 2018 को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करके दावा किया था कि वह संपत्ति का वैध मालिक है। उसने दावा किया था कि कुमार संपत्ति के अस्थायी किराएदार हैं। इसके बाद दंपति ने लागत और मानहानिकारक बयान के जरिए जनता को गुमराह करने के लिए 31 दिसंबर 2018 को भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेजा और क्षतिपूर्ति के रूप में 200 करोड़ रुपए मांगे।
 
संपत्ति के मूल मालिकों के कानूनी वारिस सुनील खटाऊ सेठ मूलराज खटाऊ ट्रस्ट सेटलमेंट के लाभार्थी हैं। उन्होंने सोमवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करके कहा कि ट्रस्ट इसका मालिक है और दिलीप कुमार 999 वर्षों के लिए इस संपत्ति के एक स्थायी पट्टाधारक हैं।
 
नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि कुमार संपत्ति के किराएदार नहीं हैं। ट्रस्ट के वकील अल्तमस शेख की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि संपत्ति का किराया पहले ही दे दिया गया है और पट्टा अब भी वैध और लागू है। नोटिस में कहा गया है कि समीर भोजवानी संपत्ति का मालिक होने का दावा नहीं कर सकते।

संपत्ति कार्ड चंद्रकात खटाऊ (न्यासियों में शामिल) को संपत्ति के मालिकों में से एक बताता है और यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार को 25 सितंबर 1953 के विक्रय पत्र में पट्टाधारक दिखाता है।
 
इसमें कहा गया है कि भोजवानी ने सेठ मूलराज खटाऊ सेटलमेंट ट्रस्ट के न्यासी होने का दावा करने वाले हितेन खटाऊ, महेंद्र खटाऊ और दिलीप खटाऊ के साथ मिलकर न्यास की कई संपत्तियों के पूर्व दिनांक के कई अवैध दस्तावेज तैयार किए हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख